गंदी बस्ती के बच्चों में कुपोषण की स्थिति का एक अध्ययन (दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ में)
गंदी बस्ती के बच्चों में कुपोषण की स्थिति का एक अध्ययन (दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ में)
मंजुलता अग्रवाल,मीरा देवांगन
2025 · DOI: 10.36948/ijfmr.2025.v07i04.52225
International Journal For Multidisciplinary Research · 0 Citations
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन में दुर्ग जिले की शहरी गंदी बस्तियों में रहने वाले बच्चों में व्याप्त कुपोषण की स्थिति का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में कुल 250 बच्चों को सम्मिलित किया गया जिनकी आयु 0 से 6 वर्ष के बीच थी। आंकड़ों का संग्रह स्वास्थ्य जांच, ऊँचाई-भार मापन, माता-पिता से साक्षात्कार और आहार संबंधी जानकारी के आधार पर किया गया। परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि गंदी बस्तियों के बच्चों में 60 प्रतिशत तक बच्चे किसी न किसी रूप में कुपोषण का शिकार हैं, जिनमें गंभीर कुपोषण, अल्पवज़न और ऊँचाई की कमी जैसे लक्षण शामिल हैं।
